बुलंदशहर, जनवरी 16 -- पहासू के ब्लाक परिसर में श्रम कार्ड बनाने के लिए कैम्प का आयोजन किया गया। सहायक श्रमायुक्त बुलन्दशहर डॉ पल्लवी अग्रवाल ने बताया कि पहासू ब्लाक में 803श्रम कार्ड बनने है जिसके लिए ब्लाक में कैम्प लगाकर कार्ड बनाये जा रहे हैं इस कार्य के लिए 10 टीमे लगायी गयी है जोकि जन सेवा केन्द्र और पंचायत सहायकों की मदद से प्रत्येक गांव में श्रम कार्ड बनाये जाएंगे,प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेशन योजना के तहत लघु उधोग,दुकान मालिक, खुदरा व्यापारी चावल मिल मालिक आदि एवं श्रमिक पंजीयन मे कुआं खोदना,रोलर चलाना,बढई का कार्य, राजमिस्त्री का कार्य,लोहार,पुताई आदि शामिल हैं ।मौके पर नरेंद्र शर्मा खण्ड विकास अधिकारी,सत्यपाल सिंह एडीओ पंचायत, नितिन कुमार सागर, अभिमन्यु पाण्डेय,विकास शर्मा ,जगनेश चौधरी, पम्मी सिंह, अभिलाष कुमार, विपुल शर्मा,...