बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- शासन के निर्देशानुसार सर्दी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए कार्यालय नगर पंचायत पहासू के भवन में प्रथम तल पर अस्थायी रैन बसेरा संचालित किया गया है जिसमें 05 पुरुष व 05 महिलाओं के रुकने हेतु कुल 10 बैड की व्यवस्था की गयी है। जिसमें रात्रि में निराश्रित व्यक्तियों के रुकने हेतु मूलभूत सुविधायें जैसे बिस्तर,कम्बल, तकिया,पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, सफाई व्यवस्था आदि की पूर्ण व्यवस्था की गयी है। अध्यक्ष ताबीर तथा ईओ नीतू सिंह ने बताया कि कोई असहाय/जरूरतमंद व्यक्ति इस अस्थायी रैन बसेरे में रह सकता है जिससे सर्दी के मौसम में रात्रि में खुले आसमान के नीचे ना सोये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...