गंगापार, मार्च 21 -- रीवा से प्रयागराज आ रहा ट्रक मध्य प्रदेश के सुहागी पहाड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाईं में गिर गया। ऐन वक्त पर चालक ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। जबकि उसके सहायक की दुर्घटना में मौत हो गई। मऊआइमा थानांतर्गत पूरे मती किरांव निवासी मोहम्मद शाहिद पुत्र मो. वसीम बकरीदी ट्रक पर सहायक के रूप में काम करता था। गुरुवार को ट्रक में तरबूज भरकर रीवा से प्रयागराज आ रहा था। सुहागी पहाड़ उतरते समय ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक ने ट्रक से जैसे-तैसे कूदकर अपनी जान बचा ली। जबकि सहायक शाहिद ट्रक समेत गहरी खाई में चला गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए रीवा रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। शुक्रवार की शाम आबाई कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दुर्घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.