बिहारशरीफ, दिसम्बर 21 -- पहाड़ से खाई में गिरी महिला, 7 घंटे बाद निकला शव शौच के लिए गयी थी महिला, पत्थर खिसकने से गिरी नीचे सदर थाना क्षेत्र के पचना पहाड़ पर हुआ हादसा ग्रामीणों का आरोप-अवैध खनन के कारण बनी है खाई फोटो : शेखपुरा-शेखपुरा के पचना पहाड़ पर रविवार को महिला के परिजनों को सांत्वना देते लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के पचना पहाड़ पर रविवार की सुबह दर्दनाक हादसे में महिला की जान चली गयी। महिला शौच के लिए पहाड़ पर गयी थी। पत्थर खिसकने से अचानक 50 फीट गहरी खाई में गिर गयी। पोकलेन मशीन व स्थानीय लोगों की मदद से करीब सात घंटे बाद महिला का शव बाहर निकाला गया। मृतका पचना गांव निवासी पंकज पासवान की 30 वर्षीया पत्नी मनीता देवी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.