रिषिकेष, जनवरी 5 -- पहाड़ में परिवहन निगम का ऋषिकेश डिपो तीन नए रूट खोल रहा है। इन रूटों पर अभी तक रोडवेज बस की सुविधा नहीं थी, जिसके चलते यात्रियों को पहाड़ से मैदानी इलाकों में आने-जाने के लिए बसों का बदलना पड़ता था, लेकिन नए रूटों पर अब परिवहन निगम ने हाल में मिली 100 में से छह नई बसों को दौड़ाने का फैसला किया है। सप्ताहभर बाद ऋषिकेश डिपो से नई टिहरी-दिल्ली, पौड़ी-ऋषिकेश-चड़ीगढ़ और दिल्ली-ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रूट पर यह बसें दौड़ती हुई नजर आएंगी। पर्वतीय क्षेत्र में तीन रूटों पर रोडवेज की बसें दौड़ने से यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा की उम्मीद है। स्थानीय डिपो की माने, तो इससे निगम को भी आय के रूप में नए स्रोत विकसित करने में सहायता हासिल होगी। अधिकारियों के अनुसार पर्वतीय क्षेत्र के इन रूटों पर स्थानीय लोग काफी समय से बसों की डिमांड भ...