बिहारशरीफ, जून 23 -- पहाड़ में किये गये विस्फोट से कई घरों में आयीं दरारें शेखपुरा, निज संवाददाता। सोमवार को चकंदरा पहाड़ में पत्थर खनन के दौरान किये गये विस्फोट के कारण बराबरी बिगहा गांव के कई घरों की दीवारों में दरारें आ गयी हैं। नाराज लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम से न्याय की फरियाद लगायी। शंभु चौधरी, सरोज देवी, शांति देवी व अन्य ने बताया कि हमलोगों को रहने के लिए सरकार द्वारा जमीन दी गयी थी। पत्थर खनन के दौरान किये जा रहे विस्फोट से उनके घरों में दरारें आ रही हैं। इसपर रोक लगायी जाए। डीएम ने मामले की जांच का आदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.