नैनीताल, नवम्बर 22 -- भवाली, संवाददाता। ग्राम सभा गहना के दुरुस्त क्षेत्र सनैड़ा में शनिवार को महिला कांग्रेस की बैठक हुई। जिसका आयोजन जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट के आह्वान पर और रामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सीमा आर्य के नेतृत्व में हुआ। इसकी शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देकर की गई। इसके बाद यशोदा महिला संगठन की महिलाओं ने जिलाध्यक्ष बिष्ट का स्वागत किया। बैठक में महिलाओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी जीवन बेहद चुनौतीपूर्ण है। जबकि सुविधाएं बिलकुल भी नहीं हैं। जिलाध्यक्ष खष्टी ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, पलायन और महिला हिंसा पर चिंता व्यक्त की। कहा कि पहाड़ आज गंभीर पलायन की समस्या से जूझ रहा है और रोजगार के अभाव में युवा निराश हैं। उन्होंने बताया कि महिला हिंसा के मामलों में उत्तराखंड नौ पहाड़ी राज्यों...