सासाराम, जून 7 -- सासाराम, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 37 सोनगांवा निवासी रवि सिंह व ज्योति सिंह के पुत्र अथर्व ने जेईई एडवांस परीक्षा में 494 रैंक लाकर ग्रामीणों का मान बढ़ाया है। बताया जाता है कि अथर्व माता-पिता के साथ हैदराबाद में रहकर पढ़ाई करता है। उसके पिता ने आईआईटी कानपुर से 1998 में सिविल इंजीनियर की है। वर्तमान में रक्षा मंत्रालय के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री हैदराबाद में जनरल मैनेजर के पद पर पदस्थापित हैं। वर्ष 2007 में जन्मे अथर्व ने बातचीत के दौरान बताया कि इंजीनियर बनकर देश में ही कुछ अलग करना है। उसकी सफलता पर दादा डॉ. सत्यनारायण सिंह व कामख्या नारायण सिंह ने बताया कि अथर्व आर्टिफिशल इंटेलिजेंस में रुचि रखता हैं। वहीं पहाड़ की तराई में बसे सोनगांवां में अथर्व के जेईई एडवांस में सफलता पर अन्य छात्रों में उत्साह चरम पर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.