चकराता, सितम्बर 6 -- भारी बारिश के कारण मलबा आने से बंद सड़कें जी का जंजाल बन गई हैं। चकराता के झबराड़ गांव में बुखार से पीड़ित एक महिला को नौ किमी कंधे पर लादकर मुख्य मार्ग तक लाया गया। समय पर उपचार न मिलने से अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, कुनैन गांव की एक बीमार महिला को 11 किलोमीटर डंडी-कंडी के सहारे किसी तरह मुख्य मार्ग तक लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।डंडी-कंडी के सहारे 9 किमी लेकर आए जानकारी के अनुसार झबराड़ गांव निवासी महिला संतो देवी (65) पिछले पांच दिन से बुखार से पीड़ित थीं। सिलीखड्ड-कुनैन मोटर मार्ग के पिछले छह दिन से बंद पड़े होने के कारण उनको अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इस पर ग्रामीण उन्हें डंडी-कंडी के सहारे गांव से नौ किलोमीटर पैदल मुख्य मार्ग तक लाए।रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.