विकासनगर, मार्च 18 -- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद हो रही बयानबाजी को उक्रांद (उत्तराखंड क्रांति दल) ने साजिश करार देते हुए इस पर विराम लगाने की अपील की है। मंगलवार को डाकपत्थर रोड स्थित कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए उक्रांद के केंद्रीय संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। कुछ शरारती तत्व पहाड़ और मैदान के नाम पर समाज को बांटने की साजिश रच रहे हैं, जो राज्य की एकता और सम्मान के लिए घातक है। हम सभी को षड्यंत्र को समझकर इससे बचना चाहिए। उक्रांद के केंद्रीय संरक्षक कुकरेती ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के प्रति जो आक्रोश था, वह केवल उनके बयान तक सीमित था, किसी समाज विशेष के प्रति नहीं। जब उन्होंने स्वयं इस्तीफा दे दिया है, तो यह आक्रोश स्वतः समाप्त हो जाना चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.