लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- गुरुवार को खीरी जिला पहाड़ों से भी सर्द रहा। खासकर यहां की रात। खीरी का न्यूनतम पारा पांच डिग्री पर रहा। जबकि उत्तराखंड के मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। वहीं नैनीताल का न्यूनतम पारा खीरी के बराबर पांच ही रहा। गुरुवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, जिससे सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही। कोहरे के चलते वाहन चालकों को दिन निकलने के बाद भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके साथ ही चली तेज सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। सुबह करीब दस बजे तक 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही। तेज हवाओं के कारण लोगों की कंपकंपी छूट गई। दोपहर बाद धूप जरूर निकली, लेकिन तेज सर्द हवाओं के चलते इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ। हवा की ठंडक इतनी अधिक रही कि धूप की गर्माहट महसूस नहीं हो रही थी। खुले इलाकों में स...