वाराणसी, जनवरी 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मकर संक्रांति के बाद मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि पूर्वांचल में बादल छाए रहेंगे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बीते 12 जनवरी को अफगानिस्तान में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ इन दिनों हिमाचल प्रदेश के आसपास प्रभावी है। इसके चलते पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। इसका प्रभाव मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचेगा। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने से उत्तर-पछुआ हवाएं तेज होंगी, जिससे जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ेगी। सुबह और शाम के समय कोहरा छाने की भी संभावना जताई गई है। बुधवार को दिन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.