देवरिया, दिसम्बर 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। सोमवार को भी गलन भरी ठंड का कहर जारी रहा। इससे लोग दिन भर कांपते रहे। ठंड बढ़ने से अधिकांश निर्माण कार्य ठप होने से दैनिक मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। ठंड से राहत को लोगों के लिए अलाव, हीटर और ब्लोअर सहारा बना रहा। ठंड बढ़ने के साथ ही सूखी लकड़ी, कोयला, लकड़ी के बुरादे व इमली के कोयले डिमांड बढ़ गयी है। दोपहर में कुछ समय के लिए सूर्य निकला, लेकिन शाम ढ़लते ही गलन भरी ठंड में इजाफा हो गया। ठंड के चलते आदमी से लेकर जानवर तक बेहाल हो गये। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 9 डिग्री रहा। पिछले कुछ दिनों से गलन भरी ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ठंड का प्रकोप दिनभर बना रहा। कोहरे से सुबह और शाम को सड़कों पर लाईट जलाकर वाहन चलते रहे और उनकी रफ्तार सुस्त रही। स...