एटा, जनवरी 6 -- तीन दिन से धूप न निकलने, वातावरण में छाया घना कोहरा पहाड़ों जैसी ठंड का अहसास लोगों को कराता रहा है। गलनभरी सर्दी के कारण लोगों की कंपकंपी छूट रही है। गरम कपड़ों के बाद भी बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं का बुरा हाल है। गरम कपड़ों से पूरी तरह से ढककर बाहर निकले लोग थोड़ी ही देर में अलाव, हीटर का सहारा लेने को विवश हो गए। मंगलवार को न्यूनतम पारा गिरकर पांच और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मंगलवार सुबह जब लोग सोकर उठे वातावरण में घना कोहरा देखकर पुन: बिस्तरों में जाकर दुबक गये। कोहरा, गलनभरी सर्दी के कारण सुबह सबसे अधिक परेशानी बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को हुई। बच्चे, बुजुर्ग गलनभरी सर्दी के कारण बिस्तरों से बाहर नहीं निकल सके। घरेलू कामकाज करने वाली महिलाएं तीन दिन से धूप न निकलने के कारण सर्दीजनित घुटने, कमर और जोड़ों के दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.