गोरखपुर, दिसम्बर 9 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दिसंबर के आते ही ठंड अपना असर दिखाने लगी है। बदल रहे मौसम ने तापमान के अधिकतम और न्यूनतम दोनों में गिरावट शुरू कर दी है। पहाड़ों की ठंड अब पूर्वी यूपी में अपना असर दिखा रही है। यही कारण है कि पारा गिरता जा रहा है। हालांकि, सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। जानकारी के अनुसार एक दिन पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट रहेगा, क्योंकि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से पछुआ हवाएं गलन बढ़ा रही हैं, जबकि निचले वायुमंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.