रामपुर, मार्च 31 -- दो दिन से चल रही पहाड़ी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। हवाओं के असर से अब धूप के भी तेवर तल्ख नहीं रहे। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम में हो रहा यह परिवर्तन लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। रविवार को जिले के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट हुई और लोगों को रात के समय में सर्दी का अहसास हुआ। इस वजह से रात में लोगों को अभी भी कंबल ओढ़ने की जरूरत पड़ रही है। सोमवार को सुबह में भी कुछ इसी प्रकार का मौसम बना हुआ है। धूप खिली है मगर हवाएं चलने से गर्मी का अहसास कम है। मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि पहाड़ी हवाओं के चलने से मौसम में कुछ परिवर्तन आया है। इसीलिए गर्मी का असर कम हुआ है। अभी दो-तीन दिनों तक सुबह व शाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.