बागेश्वर, जून 25 -- कपकोट-सौंग मोटर मार्ग से पैदल अपने घर जा रहे दो लोग पहाड़ी से पत्थर गिरने से चोटिल हो गए। इसमें से एक को मामूली तथा दूसरे को गंभीर चोट आई है। दोनों को सीएचसी कपकोट ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद घर भेज दिया। तहसील कपकोट से मिली सूचना के अनुसार बुधवार सुबह लक्ष्मण सिंह पुत्र दरवान सिंह गांव दुलम पटवारी क्षेत्र लोहारखेत व जमन सिंह पुत्र भगवत सिंह गांव बड़ेत पटवारी क्षेत्र शामा कपकोट से अपने घर गांव की तरफ कपकोट-सौंग मोटर मार्ग से पैदल जा रहे थे l गांव बड़ेत तोक भुटयडा में अचानक मोटर मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इस हादसे में दोनों चोटिल हो गए। दोनों को लोगों की मदद से सीएचसी कपकोट लाया गया l लक्ष्मण सिंह के सिर, कंधे, हाथ,पैर में चोट अघिक थी l उन्हें आठ टांके लगे हैं। दोनों को उपचार के बाद घर भेज दिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.