नैनीताल, जनवरी 4 -- नैनीताल। सोसाइटी फॉर माउंटेन डेवलपमेंट एंड कंजर्वेशन (एसएमडीसी) नैनीताल की ओर रविवार को एचआरडीसी हरमिटेज नैनीताल में 'उत्तराखंड के पहाड़ी शहर एवं उनकी समस्याएं' विषय पर मंथन सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन के समाधान पर चर्चा की गई l मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, प्रो. ज्योति जोशी, वरिष्ठ पत्रकार नवीन जोशी रहे। एसएमडीसी की महासचिव डॉ. श्रुति साह ने एसएमडीसी को पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन के समाधान के लिए कार्यरत एक गैर‑लाभकारी संगठन बताया और भविष्य में बड़े‑पैमाने पर पौधरोपण, मशरूम एवं फूलों की खेती, जल संरक्षण व जागरुकता कार्यक्रमों की योजना साझा की। प्रो. आशीष तिवारी ने पहाड़ी शहरों के प्रमुख मुद्दों अनियंत्रित ट्रैफिक, बेतरतीब विकास, पर्यटन के दुष्प्रभाव और...