रांची, जनवरी 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति की ओर से नये सचिव का सोमवार को मंदिर परिसर के कार्यालय में स्वागत हुआ। वहीं, पूर्व सचिव सह रांची सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार को विदाई दी गई। कार्यक्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह समिति के सचिव रजत कुमार का शॉल एवं पहाड़ी बाबा की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन हुआ। मंदिर समिति की विभिन्न उप समिति के सदस्यों के साथ सदर एसडीओ की बैठक भी हुई। उन्होंने कहा कि मंदिर की व्यवस्था, विकास और अन्य काम को मिलकर और बेहतर करना हमलोगों का पहला उद्देश्य है। भक्तों को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले, इसी भाव से बाबा के दरबार में योगदान करना है। पूर्व एसडीओ ने बाबा के दरबार की सेवा को सौभाग्य बताते हुए इस दौरान मिले सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया। इससे पूर्व समिति के नए सचिव व पूर्व सचिव ने पहाड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.