रांची, फरवरी 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पहाड़ी मंदिर के आधार तल पर महाकाल मंदिर के पट कुछ दिन तक बंद रहेंगे। जिस कारण शिव भक्तों को महाकाल का दर्शन संभव नहीं हो सकेगा। रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति की ओर से इस संबंध में सूचना मंदिर परिसर में चस्पा किया गया है। बताया गया है कि मंदिर परिसर में अरघा को लेकर अपेक्षित व जरूरी सुधार कार्य चल रहा है। जिस कारण श्रद्धालुओं की वहां मौजूदगी से सुधार कार्य में व्यवधान आएगा और भक्तों को भी परेशानी होगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मंदिर के पट पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के लिए पूर्व की तरह खोल दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...