रांची, फरवरी 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। पहाड़ी मंदिर में बुधवार को महाशिवरात्रि और बाबा भोलेनाथ के विवाह उत्सव के उपलक्ष्य में हल्दी-मेहंदी एवं संगीत समारोह का आयोजन किया गया। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूरा मंदिर परिसर श्रद्धा और भक्ति के रस में सराबोर रहा। भगवान शिव के विवाह की रस्मों को देखने और उनमें शामिल होने के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। परंपरागत तरीके से हल्दी कूटकर रस्म की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ दोपहर एक बजे से हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में सजी 21 महिलाओं ने परंपरागत तरीके से हल्दी कूटकर रस्म की शुरुआत की। इस पावन अवसर पर 108 दीप प्रज्वलित किए गए और महादेव का गंगाजल से महास्नान कराया गया। मंदिर के पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव को हल्दी अर्पित की गई। हर-ह...