रांची, जुलाई 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रावण माह की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। स्वर्णरेखा नदी के तट से जल लेकर कांवरियों ने पहाड़ी मंदिर समेत शहर के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया। पहाड़ी मंदिर में दूसरी सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए विशेष रूप से अरघा की व्यवस्था थी। मंदिर को फूलों से सजाया गया था। अहले सुबह 3:30 बजे सरकारी पूजा के बाद कांवरियों और भक्तों ने हर-हर महादेव जयघोष के साथ शिवार्चन और बाबा पर जलाभिषेक किया। यहां भक्तों के लिए ऊपर मंदिर में पहुंचने के लिए मार्ग निर्धारित किए गए थे। छह जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी। भक्तों को मुख्य द्वार के दाहिने से प्रवेश कराकर और टंकी के पास से महिला और पुरुष भक्तों को अलग-अलग द्वारा से मंदिर में प्रवेश मिला। भीड़ नियंत्रण व्यवस्था के लिए मंदिर में चार मजिस्ट्रेट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.