रांची, जनवरी 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। नववर्ष 2026 के पहले दिन गुरुवार को राजधानी रांची के मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नए साल की मंगलकामना को लेकर सुबह से ही भक्तों ने भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। पहाड़ी मंदिर में करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया, जबकि जगन्नाथपुर मंदिर में भक्तों की कतारें नीचे सड़क तक पहुंच गईं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न मंदिर समितियों को विशेष प्रबंध करने पड़े। अरघा सिस्टम से पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक पहाड़ी मंदिर विकास समिति की ओर से भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए अरघा सिस्टम से जलाभिषेक की व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए जल और लोटा की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.