रांची, फरवरी 10 -- रांची। पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को मंदिर प्रांगण में भव्य हल्दी मेहंदी का धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा। इस अवसर पर यहां भजन कीर्तन और संगीत का आयोजन होगा। यह आयोजन श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर द्वारा पूरे सनातन विधि-विधान के साथ संपन्न किया जाएगा। इस अवसर पर 21 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में विधिवत हल्दी कूटेंगी। साथ ही 108 दीपों का प्रज्वलन, गंगाजल से महादेव का स्नान तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव को हल्दी अर्पित की जाएगी। पूरे वातावरण को भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक भावनाओं से सराबोर किया जाएगा। महासमिति के अनुसार यह आयोजन महादेव की भव्य बारात से पूर्व श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रूप होगा। महासमिति की ओर से सभी भक्तों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील क...