देहरादून, दिसम्बर 16 -- देहरादून। कल्पवृक्ष सामाजिक संस्था (मां गौरी ओल्ड एज होम) की ओर से लोकगायक पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था से जुड़ी महिलाओं ने पारंपरिक पहाड़ी परिधान पहनकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंबीवाला स्थित ओल्ड एज होम में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. प्रीतम भरतवाण और रमिंद्री मंद्रवाल ने किया। ओल्ड एज होम के बुजुर्गों ने भी अपना परिचय दिया।जागर सम्राट डॉ. भरतवाण ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी संस्कृति और पहाड़ी परिधान को कभी नहीं भूलना चाहिए, चाहे वे कहीं भी हों। इस दौरान सुषमा बच्छेती, पूजा बडोनी, खुशबु गुरुंग, उत्तम सिंह गुसांई, दिनेश नेगी, आनंद बिष्ट, दीपक जोशी, राजेश जोशी और छोटी सी दुनिया चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष...