भागलपुर, जनवरी 10 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के कटवा पहाड़ के पास स्थित पहाड़िया जनजाति के लोगों का सौ वर्षों से अधिक समय से स्थापित कब्रिस्तान 6 जनवरी की रात्रि अज्ञात लोगों ने जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया।जिससे उनके समक्ष भारी परेशानी उत्पन्न हो गई है।उधर से गुजर रहे समुदाय के कुछ लोगों ने जब यह देखा तो इसकी शिकायत लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में समुदाय के लोग अंचल कार्यालय पहुंचे तथा आरओ मनोहर कुमार से इसकी शिकायत कर कड़ी नाराजगी जताई तथा कहा कि यह हमारी आस्था का प्रतीक है। लोगों ने कहा कि अभी हाल में या इस भीषण ठंड में किसी की मृत्यु हो जाएगी तो हम संसाधन विहीन गरीब लोग कहां जाएंगे। जबकि लोगों ने इस आशय का एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन प्राप्त करते ही राजस्व अधिकारी मनोहर कुमार वहां पहुंचे तथा स्थलीय निरीक्षण कर स्थ...