गया, फरवरी 24 -- गया-कोडरमा रेल सेक्शन स्थित पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों में तेजी आ गई है। स्टेशन पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के लिए गार्डर लगाने का कार्य तेज कर दिया गया है। बाहरी परिसर से लेकर दो लूप लाइन सहित प्लेटफॉर्म संख्या एक पर गार्डर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। अब प्लेटफॉर्म संख्या दो, तीन और चार पर गार्डर लगाने के लिए ट्रैक के किनारे बड़ी क्रेन को तैनात किया गया है। तकनीकी टीम की निगरानी में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए चरणबद्ध तरीके से कार्य पूरा किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एफओबी का निर्माण पहाड़पुर बाजार से शुरू होकर सभी प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर को जोड़ते हुए दूसरे छोर जम्हेता मोड़ तक किया जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.