मोतिहारी, फरवरी 22 -- पहाड़पुर। थाना क्षेत्र के मनकररिया पंचायत अंतर्गत विषही गांव में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर हत्या,डकैती,लूट तथा एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक हथियार और कई कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी उक्त गांव निवासी अवनीश कुमार सिंह उर्फ देवा है। उक्त छापेमारी डीएसपी रवि कुमार के नेतृत्व में की गई। छापेमारी में पहाड़पुर, गोविंदगंज, हरसिद्धि व मलाही पुलिस सहित चार थानों की पुलिस टीम शामिल थी। डीएसपी ने बताया कि उक्त अपराधी के विरुद्ध हत्या,डकैती,लूट कांड व एनडीपीएस एक्ट जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गोविंदगंज थानाक्षेत्र में पहाड़पुर के लौकहा गांव निवासी कुबेर पांडेय हत्या कांड का भी वांछित है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.