मोतिहारी, दिसम्बर 15 -- पहाड़पुर,निसं। प्रखंड मुख्यालय पहाड़पुर स्थित सीएचसी के पुराने भवन के समित एक मीट - भुजा दुकान में छापेमारी कर अरेराज उत्पाद थाना पुलिस उक्त दुकान से 22 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब के साथ दुकानदार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उक्त दुकानदार मीट - भुजा के दुकान की आड़ में विदेशी शराब बेचने का काम भी कर रहा था। गिरफ्तार शराब धंधेबाज पहाड़पुर गांव निवासी विंदेश्वर पासवान बताया जाता है। उत्पाद थाना थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि उक्त दुकानदार द्वारा शराब बेचने की गुप्त सूचना मिली थी।जिसपर त्वरित कार्रवाई के लिए एसआई अजीत कुमार,एएसआई राधा कुमारी को सशस्त्र बलों के साथ भेजा गया। छापेमारी के दौरान उक्त शराब धंधेबाज को उसके दुकान में रखे 22 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।जिसे न्यायिक हिरासत में भ...