मोतिहारी, फरवरी 17 -- पहाड़पुर। पुलिस ने पहाड़पुर गांव में छापेमारी कर एक साइकिल दुकान से चोरी गए बड़ी मात्रा में साइकिल के सामान,स्टैंड फैन,पानी टंकी आदि सहित एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है।वही 35 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब व एक बाइक के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार चल रहे एक वारंटी व तीन नशेबाजों सहित कुल छह को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पहाड़पुर गांव निवासी कुनाल सिंह, नौतन थाना अंतर्गत खाप टोला तेलुआ गांव निवासी शराब तस्कर रामानंद यादव,कोर्ट द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर पंडितपुर गांव निवासी ध्रुव साह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं शराब के नशे में पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाना अंतर्गत मड़ुआहा गांव निवासी लड्डू कुमार,सोनू कुमार व पहाड़पुर के सरेया वृति ...