जमशेदपुर, दिसम्बर 29 -- पटमदा: बोड़ाम प्रखंड की पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत बाधाडीह सबर टोला, बुरुबहाल सबर टोला एवं खोकरो पहाड़िया टोला में सोमवार को पहाड़पुर पंचायत के मुखिया अजब सिंह एवं पंसस सह प्रखंड प्रमुख ललिता सिंह ने जिला प्रशासन द्वारा आवंटित कंबलों का वितरण 60 चिन्हित लाभुकों के बीच किया। इसमें आदिम जनजाति समुदाय के लोगों के अलावा बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे। मौके पर समाजसेवी ईश्वर सबर एवं कई वार्ड सदस्य मौजूद थे। मुखिया अजब सिंह ने आदिम जनजाति लोगों से आग्रह किया वे कि नशे या मादक द्रव्य से दूर रहें, कंबल का सदुपयोग करें एवं अपने बच्चों को नियमति विद्यालय भेजें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.