गया, अक्टूबर 24 -- बेहद खतरनाक हो चुके आमस की करमडीह पंचायत के पहाड़पुर डैम छठ घाट में अर्घ्य देने पर अधिकारियों ने पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके लिए अधिकारियों की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था कराई जा रही है। व्रती पास के छठ घाट पर अर्घ्य देंगे। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार व सीओ अरशद मदनी ने शुक्रवार को दर्जन भर घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि हाथी दुबाव पहाड़पुर डैम में अर्घ्य देना सुरक्षित नहीं है। इसमें डूबने से अब तक कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। इसमें डूबने पर शव को खोजना मुश्किल हो जाता है। सोनदाहा डैम व करमाइन पोखर व अन्य गहरे जलाशय वाले घाटों में पूजा समितियों को बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस बार प्रखंड में तीन दर्जन से अधिक जगहों पर अर्घ्य पड़ेंगे। साफ-सफाई में जुट हैं ग्रामीण लोक आस्था का महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.