सीवान, दिसम्बर 1 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मुख्यमार्ग के पहाड़पुर बाजार में रविवार को मातम का माहौल तब गहरा गया, जब सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शशि कुमार उर्फ रिशु (17 वर्ष) का शव पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से गांव पहुंचा। जैसे ही एंबुलेंस गांव के टोले में रुकी, परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा इलाका गमगीन हो गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और माहौल शोक में डूब गया। शव के पहुंचते ही मां अनिता देवी बेसुध होकर गिर पड़ीं। पिता मनोज मांझी की हालत भी खराब हो गई। भाई ऋतिक और परमजीत का रो-रोकर बुरा हाल था। हर ओर मातमी सन्नाटा और दुख की लहर फैल गई थी। ग्रामीण बताते हैं कि इतना दर्दनाक माहौल गांव में लंबे समय बाद देखा गया है। पूर्व मुखिया सीताराम पासवान, राजाराम मांझी, महेश प्रभात समेत कई सामाजिक...