लखनऊ, फरवरी 4 -- पुलिस व वन विभाग मौन इटौंजा, संवाददाता। महिंगवा थाना के तहत पहाड़पुर गांव में बुधवार को एक लकड़ी ठेकेदार द्वारा चार हरे प्रतिबंधित पेड़ धराशायी कर दिए गए। वन विभाग और स्थानीय पुलिस चौकी को इसकी भनक तक नहीं लगी। ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़पुर गांव में बुधवार को आम, जामुन समेत चार हरे पेड़ काट दिए गये। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पेड़ महोना के एक ठेकेदार द्वारा काटे गए हैं। जबकि यह सभी काटे गए पेड़ पहाड़पुर चौकी भी पास में लगे हैं लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस क्षेत्र में लगातार किसी न किसी गांव में हरियाली पर आरा चलता रहता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में लोगों को पेड़ की छाया भी नसीब नहीं होगी। इस संबंध में वनरक्षक बीकेटी मुबारक अली ने कहा कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.