मोतिहारी, जनवरी 2 -- पहाड़पुर। प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी नोनेया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 8 स्थित मठ मंदिर के पीछे खेत में शुक्रवार को एक विशाल अजगर देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर करीब दस फीट लंबा व करीब तीस किलो वजन का था। कयास है कि उक्त गांव के समीप से तेजपुरवा नहर जाती है, जिसके पानी में बह कर बाल्मीकि नगर क्षेत्र से आ गया होगा। ग्रामीण जय बंधु प्रताप, रमेश कुमार, ओम सिंह आदि द्वारा वन विभाग के अधिकारी को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर ले गयी। वन विभाग के टीम में आए वनों के क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि वरीय वन अधिकारी से निर्देश प्राप्त कर उक्त अजगर को प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...