मैनपुरी, फरवरी 8 -- थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी एक किशोर की फरीदाबाद में मौत हो गई। किशोर का शव मफलर के सहारे फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद रविवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उनके पुत्र की हत्या की गई है। हालांकि अभी तक इस संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। ग्राम पहाड़पुर निवासी दुर्वेश कठेरिया का छोटा पुत्र 17 वर्षीय रीटू फरीदाबाद के पल्ला गांव में रहकर कबाड़ का काम करता था। आसपास के इलाके में उसके चाचा, भाई एवं अन्य परचित भी रहते हैं। वहीं पर किराए का कमरा लेकर वह रह रहा था। शुक्रवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परचितों ने जानकारी ली। कमरे पर जाकर देखा तो उसका शव मफ़लर के सहारे फंदे पर लटका था। शव लटका देखकर स्थानीय पुलिस ...