जामताड़ा, जनवरी 24 -- पहाड़गोड़ा में लगा माघी मेला,उमड़ी मेला प्रेमियों की भीड़ कुंडहित, प्रतिनिधि। शनिवार को सरस्वती पूजा के एक दिन बाद कुंडहित प्रखंड अंतर्गत पहाड़गोड़ा गांव में एक दिवसीय मेला का आयोजन हुआ। मेले के दौरान पहाड़गोड़ा के अलावे धेनुकडीह, बरमसिया, धोबना, नगरी सहित दुरदराज के गांवों से आए मेला प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। समाचार लिखे जाने तक मेला में लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। मेले में दूरदराज से आए लोगों ने खूब खरीदारी की व खाने पीने की चीजों का लुफ्त उठाया। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहाड़गोड़ा गांव में माघी मेले का आयोजन किया गया। जिसमें पहाड़गोड़ा के अलावे आसपास के इलाकों से काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर मेले का लुफ्त उठाया। मेले में नाश्ता, मिठाई, चाट आदि दुकानों के साथ-साथ बड़ी संख्या में सौंदर्...