उरई, जनवरी 16 -- कोंच। पहाड़गांव रोड स्थित जिओ टावर के पास राजू कुशवाहा के खेत के समीप विशाल अजगर दिखाई देने से खेत मालिकों व ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम में शिवाजी गुप्ता व मनीष यादव मौके पर पहुंची और करीब 10 फीट लंबा व 30 किलो वजनी अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में अजगर को जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...