नई दिल्ली, मई 9 -- नई दिल्ली, व.सं.। नगर निगम ने शुक्रवार को सिटी सदर पहाड़गंज जोन और शाहदरा दक्षिण जोन में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। सिटी सदर पहाड़गंज जोन में आजाद मार्केट से सटे पुल मिठाई, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, माता सुंदरी देवी रोड पर कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से खड़े 40 पुराने वाहनों को जब्त किया गया। साथ ही, एक टन निर्माणाधीन सामग्री को जब्त किया गया। वहीं, शाहदरा दक्षिण जोन के कृष्णा नगर वार्ड में अंदरूनी सड़कों व अन्य क्षेत्र से अवैध निर्माण को हटाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...