रुद्रपुर, जून 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पहाड़गंज वार्ड-15 में नजूल की भूमि पर बने अवैध निर्माण पर प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। बुधवार को पुलिस बल के साथ जिला प्राधिकरण, राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने पहुंची। चेतावनी और नोटिस जारी किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुकने पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। बुधवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नगर निगम और राजस्व कि टीम पुलिस बल के साथ पहाड़गंज में नजूल की भूमि पर बन रहे निर्माणाधीन भवन को ध्वस्त करने पहुंची। यह निर्माण कार्य नजूल भूमि पर हो रहा था। जानकारी के अनुसार, निर्माणकर्ता अय्यूब अंसारी को एक माह पूर्व नोटिस देकर भूमि से जुड़े दस्तावेज और भवन निर्माण की अनुमति प्रस्तुत करने को कहा गया था, जो वह नहीं दिखा सका। इस भूमि पर हो रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.