पटना, फरवरी 8 -- पब्लिक अवेयरनेस फॉर हेल्थफुल एप्रोच फॉर लिविंग (पहल) के बैनर तले राजेन्द्र पथ स्थित एक होटल में रविवार को डॉ. केके शरण स्मृति चिकित्सक सम्मान समारोह हुआ। इसमें प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष-कार्डियोथोरेसिक सर्जरी एम्स पटना के डॉ.(प्रो.) संजीव कुमार, डॉ.मनोज कुमार, डॉ. सारिका राय को डॉ.केके शरण स्मृति चिकित्सक सम्मान से सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ. शांति राय और डॉ. किरण शरण की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र प्रदान किया गया। मौके पर पहल के चिकित्सा निदेशक डॉ. दिवाकर तेजस्वी ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले तीनों डॉक्टरों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से बातें की। मौक पर डॉ. शंकरनाथ, डॉ. हिमांशु रॉय, डॉ. आलोक अभिजीत, डॉ. दीपिका तेजस्वी सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.