बिहारशरीफ, मई 8 -- पहल : 9 हेक्टेयर में होगी नारियल की खेती, किसान होंगे खुशहाल 1600 पौधे बांटे जाएंगे, 75 फीसद प्रति पौधा मिलेगा अनुदान आवेदन की प्रक्रिया शुरू, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चयन फोटो नारियल : नारियल की खेती, कुछ इसी तरह होगी। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। नालंदा के किसान नारियल की खेती करेंगे। कम मेहनत और कम लागत में अच्छी आमदनी होगी। उद्यान विभाग द्वारा नारियल पौधा वितरण योजना में नालंदा को शामिल किया गया है। बड़ी राहत यह कि अनुदान पर किसानों को पौधे मुहैया कराये जाएंगे। पोर्टल खुल गया है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर योजना का लाभ मिलेगा। इसबार जिले में करीब नौ हेक्टेयर में नारियल की खेती का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1600 पौधे बांटे जाएंगे। प्रति पौधे की कीमत 85 रुपया निर्धारित है। 75...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.