मुरादाबाद, दिसम्बर 9 -- मुरादाबाद। युवाओं को अपने शहर में ही रोजगार देने के मामले में अहम भूमिका निभा रहीं मुरादाबाद की निर्यात इकाइयां प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से जुड़ने जा रही हैं। इस योजना के अंतर्गत उस महत्वपूर्ण प्रावधान को अमल में लाने से जुड़ी कार्यवाही शहर की निर्यात इकाइयों में शुरू कर दी गई है जिसमें नई नौकरी शुरू करने वाले युवाओं को पहली तनख्वाह के साथ पंद्रह हजार रुपए का इंसेंटिव दिए जाने का प्रावधान किया गया है। मुरादाबाद में दि हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव सतपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत ईएलआई (इंपलॉय लिंक्ड इंसेंटिव) पंद्रह हजार रुपये का इंसेंटिव दिए जाने से संबंधित कार्रवाई शुरू की गई है। इस योजना को कार्यान्वित करने के लिए पीएफ विभाग को अधिकृत किया गया है। एस...