रांची, फरवरी 13 -- रांची समेत झारखंड में इस बार मौसम में बदलाव की प्रक्रिया में तेजी आयी है। प्रत्येक चार दिन के बाद मौसम बदल रहा है। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। विशेषकर इस फरवरी माह में दिन औसत से ज्यादा गर्म और रात औसत से ज्यादा ठंड है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार देश के उत्तर-पश्चिमी भाग में आनेवाले पश्चिमी विक्षोभ की संख्या में वृद्धि हुई है। इसके आने का अंतराल भी पहले की तुलना में छोटा हो गया है।पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रभावित हुआ मौसम मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फरवरी में अब तक चार विक्षोभ देश के पश्चिमोत्तर भाग में दस्तक दे चुके हैं। हालांकि, इनमें से अधिकांश विक्षोभ मैदानी भाग तक ही सीमित रहे। लेकिन, उसके प्रभाव के कारण हवा के रूख में बदलाव हुआ। विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी भागों में बारिश के बाद आनेव...