हल्द्वानी, मार्च 12 -- हल्द्वानी। आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर कोतवाली सभागार में मंगलवार को एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने होली और जुमा पर आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने को कहा। जुम्मे की नमाज मस्जिद के अंदर ही पढ़ने का आग्रह किया। सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने की अपील की। जानबूझकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की एसपी ने बात कही। उन्होंने कहा कि सभी मस्जिदों में नमाज का एक समय निर्धारित करें और इससे पूर्व होली मना लें। उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर इस दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए। यहां सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बताया कि होलिका दहन मंगल पड़ाव में रहेगा। यहां पुलिस अधिकारियों के अलावा नगर निगम के अधिकारी और व्यापार मंडल समेत जनप्रतिनिधि रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.