प्रयागराज, जनवरी 3 -- संगम स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े, इसके लिए माघ मेला प्रशासन और रोडवेज की ओर से शटल बस और इलेक्ट्रिक बस सेवा की व्यवस्था की गई थी, लेकिन पहले ही स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर यह व्यवस्था चरमरा गई। सड़कों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ होने के बावजूद झूंसी और नैनी नए पुल पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया, जिससे बस सेवाएं प्रभावित हुईं और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। नैनी स्थित इलेक्ट्रिक बस स्टेशन से शहर के विभिन्न मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सुबह करीब पांच बजे शुरू किया गया था। शुरुआती दो घंटे तक श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिला, लेकिन इसके बाद जिला प्रशासन ने पुल पार करने से पहले ही प्रतिबंध लगा दिया। नतीजतन केवल छह इलेक्ट्रिक बसें ही मार्ग पर निकल सकीं और बाकी बसों का संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.