कानपुर, दिसम्बर 26 -- पुलिस ने हत्या आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा रोज-रोज के झगड़े से छुटकारा पाने को उठाई कुल्हाड़ी फॉलोअप बिठूर, संवाददाता। पति शराब का लती था, रोज पीता था तो मैं भी पीने लगी। कमाई का एक रुपया वह घर नहीं लता था, जिससे आए दिन हमारे बीच में झगड़ा होने लगा। इसकी वजह से जिंदगी नर्क बन गई थी। मैने पहले से ही प्लान बना लिया था कि इसे मार कर जिंदगी से दूर कर दूंगी फिर कहीं अच्छी जिंदगी बिताऊंगी। ये बाते वीरांगना ने पुलिस को तब बताई जब उसे गिरफ्तार किया गया। उसके चेहरे पर किसी तरह का कोई शिकन नहीं था और न ही किए पर पछतावा। उसकी बात सुनकर पुलिसवाले भी दंग रह गए। बिठूर के टिकरा गांव निवासी हरिशंकर के 45 वर्षीय पुत्र पप्पू को उसकी पत्नी वीरांगना ने गुरुवार को कुल्हाड़ी और बेलन से मार कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के चौबी...