सीतामढ़ी, दिसम्बर 17 -- शिवहर। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट एग्जाम (क्लैट) में शिवहर जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के मकसूदपुर करारिया निवासी यशवर्धन प्रताप ने ऑल इंडिया में 26वां रैंक तथा बिहार झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उसने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की है। यशवर्धन प्रताप के पिता सुभाष कुमार सहकारिता विभाग में संयुक्त निबंधक हैं तथा माता संध्या कुमारी ग्रहणी हैं। यशवर्धन के इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर पूरा परिवार काफी प्रसन्न है। पिता सुभाष कुमार ने बताया कि यशवर्धन दसवीं की परीक्षा में भी सीबीएसई बोर्ड से 94.6 फ़ीसदी अंक लाकर बेहतर प्रदर्शन किया था। वह 12वीं की परीक्षा 2026 में देगा। यशवर्धन शुरू से ही पढ़ने में मेधावी रहा है। तथा क्लास में हर वर्ग में बेहतर अंक हासिल करता रहा है। उन्होंने बताया कि वह दसवीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.