श्रावस्ती, जून 22 -- श्रावस्ती, संवाददाता। देवी पाटन मंडल के आयुक्त ने शनिवार शाम को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने बाढ़ की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ से राहत व बचाव की सभी तैयारियां पहले ही पूरी करने का निर्देश दिया। आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने बैठक में बाढ़ तैयारियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही सम्भावित बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुख्ता तैयारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान होने वाली सम्भावित संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए कारगर कदम उठाया जाय। बाढ़ के दौरान यदि घर अथवा फसल की क्षति होती है तो उसका समय से सर्वे कराकर आंकलन किया जाय। जिससे पीड़ित व्यक्ति को क्षतिपूर्ति मुहैया हो सके। बाढ़ राहत सामग्रियों के लिए टेण्डर प्रक्रिया पूरा करा लें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.