प्रयागराज, अगस्त 1 -- प्रयागराज। गंगा यमुना का जलस्तर एक बार फिर बस्तियों की ओर बढ़ चला। गुरुवार को बघाड़ा व अशोक नगर इलाके में बाढ़ का पानी घुसने से 12 परिवार के 50 लोग राहत शिविरों में पहुंचे। आशंका है कि आने वाले दो से तीन दिनों में बड़ी संख्या में आमजन प्रभावित होंगे। प्रशासनिक अफसरों ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और अब उनकी नजर टोंस के जलस्तर पर है। अगर वहां से पानी निकला तो यहां आया जल आगे जाएगा, अगर वहां पानी रुका तो बैक फ्लो होगा, जिसके बाद स्थिति और खराब हो सकती है। इसी महीने गंगा के जलस्तर बढ़ने के कारण तमाम लोग राहत शिविरों में पहुंचे थे। जलस्तर कम होने के बाद लोग घर गए। जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई। बघाड़ा के तटीय क्षेत्र में घरों में पानी आने लगा और दोपहर बाद एनी बेसेंट शिविर में सात परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.